बिछिया: मवई-बिछिया ब्लॉक में बीएलबीसी की बैठक, स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
मवई और बिछिया जनपद पंचायत में मंगलवार, 28 जुलाई को 11 बजे करीब ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति यानी बीएलबीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक सुजय कुमार ने की l जिसमें जनपद पंचायत बिछिया के सीईओ रमेश मंडावी, विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक और विभागीय अधिकारी शामिल हुए।बैठक में केंद्र-राज्य शासन की स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं की समीक्षा की l