बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर सैलानी पर दबंगों ने चला दी गोली, जांच में जुटी पुलिस
बारादरी थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने सैलानी पर गोली चला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की बात कह रही है।