बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में प्लाट कब्जाने के लिए तोड़फोड़,महिलाओं को पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र में प्लाट कब्जाने के लिए तोड़फोड़ की गयी। महिलाओं को भी पिटाई कर दी गयी। बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सूफी टोला निवासी इरफाना बेगम ने बताया कि उन्होंने और जेठानी नूरजहां बेगम ने जगतपुर लाल में जगमोहन से दो प्लाट खरीदे थे। कुछ दिन बाद उमाचरण और आबिद आए और प्लाट खरीदने की इच्छा जताई।