बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में होली के जश्न की थी तैयारी,पुलिस ने पकडी़ 4 लाख की विदेशी शराब
लोकसभा चुनाव और होली के नजदीक आते ही शराब की तस्करी बढ़ गयी है। शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम और पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी से 4 बोतल विदेशी शराब बरामद की थी। स्कूटी सवार के निशानदेही पर टीम ने वीरसावरकर नगर कालोनी के एक घर में दबिश देकर 4 लाख की विदेशी शराब बरामद कर ली। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।