बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबू नगला के रहने वाले बुजुर्ग दंपति पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला मुकदमा दर्ज
ग्राम बाबू नगला में घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति भोगराज पत्नी चंद्रकली 20/02/2024 कि देर रात अपने घर में सो रहे थे तभी उन पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दोनों बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए पुलिस ने उनको बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं पुलिस ने आज अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है