नीमडीह प्रखंड के आदरडीह गांव में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक जंगली हाथी गांव में घुस आया. हाथी ने उत्पात मचाते हुए चार-पांच दुकानों के शटर तोड़ दिए. मनोरमा देवी की जनवितरण प्रणाली दुकान का शटर तोड़कर चावल खा लिया. वहीं नरेश रजक के घर व दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा नकुल मंडल, भोला प्रामाणिक, हरधन रजक एवं गुहीराम कुमार की दुकानों को भी नुकसान पहुं