शाहबाद: नबीपुर में पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर
शाहाबाद कोतवाली के नबीपुर गांव की रहने वाली एक विवाहिता को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर पति की शिकायत की है। नबीपुर निवासी गुलनाज बानो पुत्री सलमतुल्ला के अनुसार उसकी गांव में ही सहबूब पुत्र रियासत के साथ शादी हुई थी। उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है।