लखनपुर: शायर के भालूमहुआ जंगल में 14 हाथियों का दल कर रहा विचरण, ग्रामीण हाथियों के करीब जाकर बना रहे वीडियो, वन विभाग रहा सतर्क
सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत शायर के भालू महुआ जंगल में 14 हाथियों का दल विचरण कर रहा।हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।वहीं हाथियों के करीब पहुंचकर ग्रामीण वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी है। वहीं जंगल ना जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने ग्रामीणों को समझाइए दी जा रही ।