खरीक: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
गोपालपुर के मुस्लिम टोला में गुरुवार को ईंट भट्ठा के पानी भरे गड्ढे में डूबने से सात-आठ वर्षीय मो. हैदर की मौत हो गई। वह मो. अस्फाक का पुत्र था। घटना दिन के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर ले गई, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने उसे म