अलवर: सामोला चौक में घर में घुसी विशाल गोह का WRRC टीम ने किया रेस्क्यू
Alwar, Alwar | Jun 1, 2026 सामोला चौक। एक घर में विशाल मॉनिटर लिजार्ड यानी गोह घुसने से हड़कंप मच गया। परिवार ने तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे WRRC सदस्य विजय तंवर और रोमी शर्मा ने काफी मशक्कत के बाद गोह को सुरक्षित पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोह का आकार काफी बड़ा है।