सदर: प्रयागराज के नैनी सैम हिग्गिन बॉटम यूनिवर्सिटी में शिक्षकों और कर्मचारियों ने 27 महीने की वेतन की मांग को लेकर दिया धरना
Sadar, Allahabad | Apr 29, 2026
प्रयागराज के नैनी सैम हिग्गिन बॉटम यूनिर्वसिटी में सोमवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी 27 महीने की वेतन की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने कॉलेज के सभी गेटों पर तालाबंदी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी कॉलेज प्रशासन भ्रष्ट और मुर्दाबाद के नारे भी लगाते मुख्य गेट पर डटे रहे। इस दौरान सड़क जाम करने की कोशिश की गई। लेकिन सूचना पाकर मौ