गुमला: बिजली बिल त्रुटि और खराब आपूर्ति पर भाजपा का आक्रोश, विभाग के सामने धरना देकर कहा- जनता की जेब पर डाका
Gumla, Gumla | Apr 17, 2026 भारतीय जनता पार्टी ने गुमला में लचर विद्युत व्यवस्था, बिजली बिल में त्रुटि, जर्जर पोल-तार और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर पालकोट रोड स्थित विद्युत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना का नेतृत्व पार्टी के जिला महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।