कासगंज: एआरटीओ ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 10 वाहनों के चालान कर 7 वाहनों को किया ज़ब्त
कासगंज। एआरटीओ आरपी मिश्र के नेतृत्व में जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष रात्रि अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 10 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया, जबकि 7 वाहनों को सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर कुल 2.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।