कुरावली: रोसिंगपुर में अवैध खनन से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन है मौन
कुरावली क्षेत्र के ग्राम रोसिंगपुर में शासन के निर्देशों को ताक पर रखकर खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से लोग बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से संज्ञान लेते हुए अवैध खनन पर रोक लगाए जाने को मांग की है।