बिचौली हप्सी: दशहरे पर नगर निगम परिसर में वाल्मिक समाज द्वारा ड्रेनेज चेंबर का पूजन
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरे के पावन अवसर पर इंदौर को साफ स्वच्छ और बीमारियों से मुक्त रखने वाले वाल्मीक समाज के द्वारा आज के दिन शहर के विभिन्न ड्रेनेज चेंबर की पूजा अर्चना की जाती है इस अवसर पर गुरुवार 1 बजे मीडिया से चर्चा करते हुए बाल्मिक समाज के सुपर वाइजर राजीव गौहर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर शहर में 35000 से अधिक ड्रेनेज चैंबर मौजूद हैं