आधी रात को विधायक सावित्री मंडावी का छापा, 5 हाइवा और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त
कांकेर । जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चारामा विकासखंड के हराडूला रेत खदान में आधी रात को अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर विधायक सावित्री मंडावी स्वयं मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई करते हुए 5 हाइवा तथा एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हराडूला क्षेत्र में देर रात रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही विधायक सावित्री मंडावी मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान खनन कार्य में लगे वाहनों और मशीनों को रोककर कार्रवाई की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रेत खनन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने और संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी
Kanker, Kanker | Jun 8, 2026