कांके: मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | May 7, 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाल्क स्ट्रेट पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर इशांक सिंह को 5 लाख रुपये का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।