सरधना: गो सम्मान आह्वान अभियान का तहसील में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग
सरधना तहसील में सोमवार को ढाई बजे गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जनसमूह ने एकत्र होकर गौवंश संरक्षण और सम्मान को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान संत समाज, गो सेवकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।।