घाटोल: घाटोल में जल मंदिर का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा
भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से कस्बे के नया बस स्टैंड के बाहर बुधवार सुबह 11:00 “जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया। भामाशाह कन्हैयालाल बसेर ने करीब एक लाख रुपये की राशि भेंट कर नवजीवन फाउंडेशन के माध्यम से यहां वाटर कूलर लगवाया है, जिससे राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इस दौरान गणमान्य नागरिक गण मौजूद रहे।