पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज और लहसुन के भाव में तेजी, नई प्याज 1800-1900 रु, लहसुन 14000-15000 रु प्रति क्विंटल
पोलायकलां मंडी प्रभारी द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे जारी भाव सूची के अनुसार नई प्याज के भाव में तेजी दर्ज की गई। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1800 से 1900 रु प्रति क्विंटल तक बिकी। शनिवार के मुकाबले एक्स्ट्रा सुपर में 200 रु तक का उछाल रहा। मंडी में प्याज की आवक भी अच्छी रही। आज कुल 16,300 कट्टे प्याज और 3,500 कट्टे लहसुन की आवक हुई।