तिर्वा: वैष्णवी हास्पिटल में ब्लड खरीदने की बात पर हुई मारपीट, संचालक पति-पत्नी समेत 8 पर दर्ज हुआ केस
Tirwa, Kannauj | Apr 30, 2026 कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर नट डेरा निवासी बीना देवी पत्नी मातादीन ने बताया कि 26 अप्रैल शाम करीब छह बजे अपने पौत्र अनुज की पत्नी मोहिनी को प्रसव पीड़ा होने पर कस्बे के अशोक नगर, बरधइया रोड पर स्थित वैष्णवी हास्पिटल में भर्ती कराया था। वहां पर मोहिनी को ब्लड की कमी होने से दो यूनिट ब्लड चढ़ाने की बात कही और नौ हजार रुपये प्रति यूनिट ब्लड की डिमांड की गई।