बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया, अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त गुलफाम पुत्र शगीर उम्र 22 वर्ष निवासी दारागंज कस्बा व थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को दिन में करीब 11:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक बिंधेश कुमार गिरि रहे।