वारासिवनी: 90 दिन की सेवा, अटूट श्रद्धा और समर्पण को सलाम, प्रदीप जायसवाल ने माँ अंजनी पुत्र सेवा दल को दी बधाई, आरती में हुए शामिल
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने श्रीराम मंदिर में माँ अंजनी पुत्र सेवा दल समिति द्वारा विराजित भगवान हनुमान जी के दर्शन कर महाआरती में सहभागिता की। इस दौरान श्रीमती स्मिता जायसवाल भी मौजूद रहीं। उन्होंने महाराज दीपक शुक्ला से भेंट कर समिति के युवाओं की 90 दिवसीय सेवा, श्रद्धा और समर्पण की सराहना की तथा भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।