सिराथू: कड़ा के कुबरीघाट पर हुई गंगा आरती में जिले के अधिकारियों ने लिया हिस्सा
जनपद का मुख्य गंगा घाट जिसे कुबरीघाट के नाम से जाना जाता है कड़ा मे स्थित है।यहां पर अंधेरा छा जाने पर हर शाम गंगा आरती का प्रोग्राम चलता है।नवरात्रि के दौरान इसका महत्व ज्यादा हो जाता है क्योंकि यहां पर बाहरी लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।रविवार को आरती कराने के लिए कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ हरीओम और जिला सूचना अधिकारी रवि जयसवाल यहां पहुंचे है।