सिराथू: जगन्नाथपुर गांव में बुजुर्ग की जमीन पर पाटीदार करवा रहे निर्माण को लेकर एसडीएम सिराथू से की गई शिकायत
सोमवार दोपहर सिराथू तहसील शिकायती पत्र लेकर पहुंचे जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले धनराज पाल ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि उनके गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन पर उनके पाटीदार रामगोपाल रामनारायण और श्रीनाथ कब्जा करके घर बनवा रहे हैं।उन्होंने बताया कि उनके पेड़ भी वहां मौजूद हैं ल।धनराज पाल ने बताया रोकने पर उन्हें धमकी दी जाती है।कार्रवाई की मांग की है।