मुज़फ्फरनगर: ससुरालियों के जुल्म से टूटी महिला ने एसएसपी ऑफिस के सामने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस के फुले हाथ-पैर
भोपा क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों की लगातार मारपीट,दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर SSP कार्यालय के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे समय रहते रोक लिया।पीड़िता ने बताया कि पति शराब पीकर मारता है,अवैध हथियार दिखाकर धमकाता है और उसके 10 तोले जेवर भी बेच चुका है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया