पाटन: कटंगी प्रज्ञा धाम के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Patan, Jabalpur | Jul 17, 2026 कटंगी प्रज्ञा धाम के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी थी जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम लगभग 7:00 से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह से कार नाली में जा गिरी थी जिसके बाद इसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार की चालक या सवार को चोट नहीं आई।