बड़ौत: शाहपुर बड़ौली निवासी आरोपी को बडौत पुलिस ने चैकिंग के दौरान किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ एक अवैध तमंचा .12 बोर
Baraut, Bagpat | Apr 13, 2026 मीडिया सेल बागपत ने सोमवार शाम करीब 4:45 बजे बताया कि ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली बड़ौत पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा .12 बोर बरामद हुआ है। आरोपी जॉनी पुत्र विकास निवासी शाहपुर बड़ौली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।