नवाबगंज: प्रधानमंत्री की अपील पर डीएम ने कार्यालय पहुंचकर जनपदवासियों एवं अधिकारियों से पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की अपील की
भारत के प्रधानमंत्री की अपील के क्रम में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह आज गुरुवार करीब 9:30 बजे अपने आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से पैदल चलने, पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने तथा वर्तमान परिदृश्य में पेट्रोलियम पदार्थों की बचत हेतु जागरूक रहने का संदेश दिया।