बटियागढ़: बरी गांव में युवक की मौत और प्रदर्शन के बाद रजपुरा थाना मेवपिता-पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज
बटियागढ़ ब्लॉक के बरी गांव में आटा चक्की पर दो पक्षो में विवाद के बाद युवक ब्रजेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में परिजनों द्वारा मांग और चक्काजाम प्रदर्शन के बाद रजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी देवा बंजारा और पुत्र पप्पू बंजारा पर हत्या की धाराओं मे मामला दर्ज किया शनिवार को हुए घटनाक्रम के बाद शाम को दमोह sp भी रजपुरा थाना पँहुचे थे