पत्थलगांव: दिवानपुर में 4 वर्षीय बालक को करैत सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के भरोसे मासूम की जान गंवाई
छत्तीसगढ़ के "नागलोक" कहे जाने वाले जशपुर जिले में एक बार फिर अंधविश्वास ने मासूम की जान ले ली। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दीवानपुर में करैत सांप के डंसने से 4 वर्षीय बालक कार्तिक मांझी की मौत हो गई। परिजन बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब तीन घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।