हमीरपुर: ग्राम पंचायत जलाला में पीएम आवास योजना पात्रता सूची के लिए खुली बैठक आयोजित, ग्रामीणों को आपत्ति दर्ज कराने की दी गई जानकारी
विकासखंड की ग्राम पंचायत जलाला में शुक्रवार को ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे की स्थायी पात्रता सूची पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। इस बैठक में ग्रामीणों को योजना की पात्रता शर्तों और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक बिट्टो सिंह के प्र