Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा ग्रामीण अंचल की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय "स्पीड हंट" शिविर का शुभारंभ शनिवार को गाजीपुर में हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने फीता काटकर एवं कबूतर उड़ाकर किया। इस अवसर पर यूपीसीए के सदस्य, आयोजक गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में युवा क्रिकेट खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. इरज राजा ने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उचित अवसर और मार्गदर्शन की होती है। UPCA का यह स्पीड हंट कार्यक्रम निश्चित रूप से ऐसे खिलाड़ियों को पहचान दिलाने में मदद करेगा जो संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। वहीं UPCA सदस्य एवं शिविर आयोजक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल के निर्देशन में UPCA लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, "स्पीड हंट का उद्देश्य पूर्वांचल के गांवों और छोटे कस्बों में छिपी तेज गेंदबाजी प्रतिभाओं को तलाशना है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से खिलाड़ियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण पहले ही UPCA के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी मूल्यांकन पर आधारित होगी। इस अवसर पर बीसीसीआई के सिंचित मित्रा व उनकी टीम, विनय कुमार, वैभव, रंजन, स्मृति, रवि के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे। बाइट : डॉ० इरज राजा, एसपी गाजीपुर #GhazipurNews #ghazuprnews #समाचारगाजीपुर

Sevrai, Ghazipur | Jun 14, 2026

MORE NEWS