बागपत: SP सूरज कुमार राय ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली, डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा आदि का किया निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | Apr 10, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी सूरज कुमार राय ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। साथ ही डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।