घाट: मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत कुरुड़ में नंदा देवी राजजात की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों पर की चर्चा
Ghaat, Chamoli | Aug 3, 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में रविवार तीन बजे जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव कुरुड़ का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों पर विचार विमर्श कर चर्चा की। इस दौरान गांव के प्रवेश द्वार पर महिलाओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का पारंपरिक स्वागत किया।