घाट: शराब के नशे में उत्पात मचाने पर परिजनों से मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को नंदानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ghaat, Chamoli | Aug 2, 2025 शनिवार को दोपहर 12 बजे थाना नन्दानगर के ग्राम धौलाचक उस्तोली, तहसील नन्दानगर से एक महिला द्वारा थाना नन्दानगर में सूचना दी गई कि गम्भीर सिंह रौतेला पुत्र स्व. दलवीर सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष शराब के नशे में धुत होकर घर में उत्पात मचा रहा है। आरोपी द्वारा परिजनों के साथ मारपीट करने एवं घरेलू सामान को नुकसान पहुँचाने की शिकायत की गई।