झांसी: झांसी में गाड़ी की डिग्गी में बैठकर मौसम का मजा ले रहे दो युवती और एक युवक, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
Jhansi, Jhansi | Feb 2, 2025 झांसी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां गाड़ी की दिग्गी के पीछे बैठकर मौसम का मजा लेते हुए नजर आ रही है। वायरल हो रहा वीडियो झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां ईलाइट चौराहे से लेकर जेल चौराहे तक गाड़ी की डिक्की के पीछे दो लड़कियां एक युवक के साथ मौसम का मजा लेते हुए नजर आई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।