सेन्हा: बदला में दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी के घर पर सेन्हा पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
व्यवहार न्यायालय लोहरदगा के आदेशानुसार सेन्हा पुलिस द्वारा फरार आरोपी के घर बदला ग्राम में नोटिस चिपकाया गया। ज्ञात हो कि सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला निवासी लोहसुनिया उरांव के पुत्र इतेश उरांव के विरुद्ध युवती के साथ दुष्कर्म तथा गर्भपात कराने के आरोप पर वर्ष 2014 में प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत आरोपी फरार चल रहा है।