बिंदकी: बिंदकी कस्बे में भाकियू टिकैत गुट की बैठक हुई, 8 अप्रैल को राकेश सिंह टिकैत के अखरी गांव आगमन पर चलने की बनी रूपरेखा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित भाकियू टिकैत गुटके कार्यालय में यूनियन की एक बैठक शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि 8 अप्रैल को यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत अखरी गांव आएंगे। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचना है।