शनिवार दोपहर 3 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खवासा नगर इकाई द्वारा शासकीय कन्या व बालक स्कूल में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य चौराहा पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा। परिषद ने आरोप लगाया कि कन्या स्कूल में छात्राओं के लिए वॉशरूम की सफाई नियमित नहीं होती है जिससे वहाँ गंदगी फैली रहती है। वही बालिकाओ के लिए कोई गर्ल्स कॉमन रूम नहीं है।