आरा। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में रविवार को गर्व, सम्मान और खुशी का अनूठा माहौल देखने को मिला। हिन्दुस्तान फिजिकल एकेडमी, आरा की ओर से बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार पुलिस में चयनित करीब 60 अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि अब कुछ ही दिनों में वे बिहार पुलिस के जवान के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे
Arrah, Bhojpur | Jun 7, 2026