सुल्तानपुर: शहर स्थित पंजाबी कालोनी के पास लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग,बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम,शहर वासियों में आक्रोश
शहर में बीते रोज़ से बिजली व्यवस्था पुरी तरह से बदहाल है।बीते 24 घंटों में सिर्फ 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल पाई है।लगातार बिजली के आने व ट्रिपिंग से जहां घरों में लगे उपकरण खराब रहें है।वहीं पंजाबी कालोनी के पास लगे ट्रांसफार्मर भी धू-धू कर जल उठा।जिससे जो थोड़ी बहुत संभावना थी वह भी धरी की धरी रह गई।बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में भारी आक्रोश है।