सुल्तानपुर: राहुल गांधी ने पूरा किया वादा,भेजी महंगी जूते सिलने वाली सिलाई मशीन,विधायकनगर में स्थित है चैतराम की दुकान
बीते रोज़ राहुल गांधी सुलतानपुर कोर्ट से लौटते समय कूरेभार के विधायकनगर चौराहे पर स्थित मोची चैतराम की गुमटी पर रुके थे।वहां उन्होंने मोची चैतराम से उन्हें गिफ्ट देने का वादा किया था।जिसके बाद आज मोची को जूता सिलने वाली एक मशीन लेकर टीम पहुंची तो चैतराम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।वहीं चैतराम ने भी राहुल को दो जोड़ी जूते भेजें हैं।