सुल्तानपुर: पूर्व सांसद मेनका गांधी ने सपा सांसद राम भुआल निषाद का निर्वाचन रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका
पूर्व सुलतानपुर सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर के सपा सांसद रामभुआल निषाद का निर्वाचन रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।उन्होंने सांसद रामभुआल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनपर 12आपराधिक केसेज दर्ज हैं।जबकि उन्होंने अपने ऊपर सिर्फ 8 केस का जिक्र किया है।मेनका गांधी ने अपने अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल के माध्यम से कई मामलों का ब्यौरा भी पेश किया है।