सुल्तानपुर: पुरानी रंजिश में चन्दापुर में चली लाठियां,वीडियो हुआ वायरल,पुलिस ने दोनों पक्ष का किया केस दर्ज
कुडवार के चन्दापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चल गई।इस दौरान महिलाऐं भी ईट लेकर मैदान में कूद गई।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस बाबत SO C.B वर्मा ने बताया कि एक मकान पर दोनों पक्ष अपना दावा कर रहें है।जिसको लेकर मारपीट हुई है।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।घायलों का इलाज कराया जा रहा है।