सुल्तानपुर: जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर नेता हुए लामबंद,1 अगस्त को दी प्रदर्शन की चेतावनी
जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर नेता लामबंद होना शुरू हो गए है।विधायक विनोद सिंह व पूर्व विधायक अनूप साण्ड ने उप जिलाधिकारी को पत्र लिख कर नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर आगामी 1 अगस्त को शहर स्थित तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।वहीं विधायक विनोद सिंह ने भी बिजली व्यवस्था सही करने की बात कही।