जमुई: चौडीहा गांव में खेत पटवन के दौरान मोटर चालू करते समय युवक को लगा करंट, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jamui, Jamui | Aug 2, 2026 चौडीहा गांव में रविवार को दिन के 11:30 बजे खेत पटवन को लेकर मोटर चालू करने के दौरान राधे यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार यादव को करंट लग गई। जिससे युवक बेहोशी अवस्था में गिर गया। इसके बाद परिजन द्वारा फौरन युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।