आज समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देशानुसार नीलाम पत्रवाद, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना तथा पीएमईजीपी/पीएमएफएमई योजना से संबंधित मामलों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नीलाम पत्रवाद की समीक्षा के क्रम में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि लंबित नीलाम पत्रवादों से संबंधित मामलों को बैंक अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल कराने हेतु संबंधित पक्षकारों को नोटिस का तामिला कराते हुए, तामिला की स्थिति की जानकारी दैनिक आधार पर जिला बैंकिंग शाखा को निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी शाखा प्रबंधक/जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया कि बैंक के सभी लंबित मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि पोर्टल पर स्वीकृति एवं भुगतान हेतु लंबित आवेदनों की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें स्वीकृत एवं भुगतान किया जाए तथा इसकी अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन जिला बैंकिंग शाखा को उपलब्ध कराया जाए।
वहीं पीएमईजीपी/पीएमएफएमई योजना की समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित शाखा प्रबंधकों/जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया कि लंबित आवेदनों को स्वीकृत करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों को 20 सितंबर 2026 तक लक्ष्य के अनुरूप आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
95 views | Banka, Bihar | Sep 8, 2026