फुट ओवरब्रिज पर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा,नशे में धुत युवक ने पुल पर चढ़ उल्टा लटका
युवक की हरकत देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हुई
नीचे खड़े लोग लगातार उसे समझाते रहे, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ
सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने सूझबूझ से कार्रवाई कर युवक को पुल से उतारा
पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान मंगल सिंह निवासी कैंसर पहाड़िया के रूप में हुई
युवक अत्यधिक नशे में था, पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और परिजनों को सूचना देकर समझाइश के बाद सुपुर्द किया
#newsimpact #gwalior