मेरठ: पल्लवपुरम में दबंगों ने किशोरी से घर में घुसकर किया रेप, थाने से लेकर SSP तक नहीं हुई सुनवाई, परिवार ने ADG से की गुहार
Meerut, Meerut | Nov 11, 2024 पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने ADG मेरठ ज़ोन को शिकायत कर बताया कि, वह घरो में झाडू पोछा बरतन साफ करके अपना घर चलाती है। महिला का आरोप है कि,करीब 6 माह पहले उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही रहने वाले तीन युवकों ने घर में अकेला पाकर रेप कर दिया था। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है।